
दुर्गापूजा : भक्तों को दर्शन देने माता पहुंची श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा के पंडाल में
गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने कि माता की स्थापना
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते है। आज से शहर में दुर्गापूजा की दक्षिण में शुभ मुहूर्त में माँ की मूर्ति स्थापना कर गोविंद नगर मार्केट में दुर्गापूजा की शुरुआत हो गयी है।
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा के अध्यक्ष विमल शाह ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने माँ का बोधन कर घटस्थापना की गई। संस्था सचिव विपुल शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्षेत्रीय लोगो की उपस्थिति में प्रतिदिन माँ की सेवा साधना हवन पूजन किया जाएगा हर दिन माँ के भजन कर प्रसाद बाटा जाएगा। संस्था ने बताया कि विगत कई वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है जो इस वर्ष 30 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक चलेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपुल साहा, राजेश मण्डल(कुतू) विक्की साहा, विनोद कनोजिया, जानकी शील, गीता मण्डल, दुर्गा सरकार, आदि ने ढोल तासो के साथ देवी दुर्गा का आह्वान किया।
Out-put- अभिषेक श्रीवास्तव