
आशा की किरण एवं क्रिस्टा आई वी एफ द्वारा निसंतानता व मधुमेह पर जागरुकता कार्यशाला का आयोजन
101 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं को स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित।
कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति एवं क्रिस्टा आईवीफ़ के द्वारा कर्रही बंबा रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भारत में बांझपन एवं मधुमेह पर जागरुकता कार्यशाला का अयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर एवं रंजना शुक्ला क्रिस्टा आईवीएफ से चंदन मिश्रा एवं संस्था की संस्थापिका रीतिका गुप्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीयगान एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया वही अमृत मोहत्सब एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर शनिवार को कानपुर एवं आस-पास के 101 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं को स्वास्थ के क्षेत्र में काम के लिय सम्मानित किया गया।
क्रिस्टा आईवीएफ और रेडक्लिफ के मैनेजर चंदन मिश्रा एवं आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमित गुप्ता एवं डॉक्टर संगीता आहूजा की उपस्थिति में सभी महिलाओं को बांझपन एवं मधुमेह की बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। संस्था की प्रेसिडेंट रीतिका गुप्ता द्वारा संस्था के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम, मुस्कुराए बेटियाँ एवं सामाजिक कार्यो के बारे में सभी आंगनवाड़ी महिलाएं एवं समाज सेवी को बताता गया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद आए हुए सभी महिलाओं को मधुमेह एव निसंतानता के बारे मे जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम कपूर ने आशा की किरण संस्था और क्रिस्टा आईवीएफ के द्वारा किया जा रहा कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे और आयोजन करते रहने को कहा. चंदन मिश्रा ने क्रिस्टा आईवीएफ द्वारा पूरे भारत में चल रहे महिला सशक्तिकरण एवं स्वस्थ जागरूक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी, वही कानपुर में आशा की किरण संस्था के साथ जान जागरूक कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश दीक्षित, विनीता गुप्ता, प्रियंका शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, जया कश्यप, अमित कुमार गुप्ता, चंदन मिश्रा, रितिका गुप्ता, अथर्व गुप्ता, अंशिका गुप्ता, अनामिका दिवाकर एवं विक्रांत भाटिया आदि लोग उपस्थित रहे।