
हर्षोल्लास के साथ श्री आर वी डी विद्या मन्दिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देश रंगीला पर नैंसी बाजपई ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया
कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस)। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर श्री आर वी डी विद्या मन्दिर,आवास विकास हंसपुरम, नौबस्ता द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विजय विश्व तिरंगा के साथ हुआ, यह गीत आर्या गुप्ता, यशी शुक्ला,आकांक्षा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना खुशी गुप्ता, कनक, लक्ष्मी शर्मा, पलक ने प्रस्तुत किया। नाट्य प्रस्तुति देश प्रेम को दिखने वाला मनीष शर्मा, लक्ष्य बाजपई, कनक, आयुष, जय गुप्ता, शिवम गुप्ता दी।

देश रंगीला पर नैंसी बाजपई ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबधिका अनीता दीक्षित ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। दिवयांशी बाजपई ने इस दिन के बारे में विस्तार से बताया। संदीप दीक्षित ने सभी को शुभाशीष दिया। कार्यक्रम का संचालन अवि पांडे तथा अर्पिता सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय में सपना शर्मा, पारुल, मुन्नी श्रीवास्तव, प्रियांशु, मानसी, सुमित आदि सभी लोग मौजूद रहे।








