♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संगठन विस्तार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने की बैठक

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर (रीजनल एक्सप्रेस)। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कानपुर इकाई की समीक्षा बैठक कल्याणपुर आवास विकास कानपुर नगर में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि विनोद कुशवंशी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व विशिष्ट अतिथि मनोज कुशवाहा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे। प्रधान महासचिव ने बैठक में उपस्थित जिले, तहसील, ब्लाक के समस्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को ग्राम स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए इसका मूल मंत्र दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने समस्त पदाधिकारी से आग्रह किया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की तथा 16 अगस्त को जहाँ भी तिरंगा पड़ा दिखेगा उसे उठाकर सम्मान के साथ सुरक्षित रखने की बात भी कही। इसके उपरांत संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस पर भी चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रुप से जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्र शेखर कुशवाहा, महासचिव सौरव सिंह, मीडिया प्रभारी सागर सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा कुशवाहा, गौरव कुशवाहा उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन संरक्षक उदय नारायण कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कानपुर इकाई के द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275