
मोहल्ला मीटिंग में एसीपी अकमल खान ने सादगी से त्यौहार मनाने की अपील
बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर हुआ मोहल्ला मीटिंग का आयोजन
कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। कानपुर नगर के सबसे संवेदनशील एरिया थाना बेकनगंज अन्तर्गत दादा मिया चौराहे पर एसीपी अनवरगंज अकमल खान व बेकनगंज प्रभारी अजय कुमार सिंह द्वारा मोहल्ला मीटिंग की गई इसमें जनता से सीधे संवाद किया गया।
एसीपी अकमल खान

सादगी से मनाएं त्यौहार खुले मे क़ुरबानी ना कराये क्युकी इस्लाम मे भी सख़्ती से मना है व क़ुर्बानी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर ना पोस्ट करें जिससे किसी भी व्यक्ति को ऐतराज़ हो।
साफ सफाई का ख्याल रखे क़ुरबानी के अंग इधर-उधर फेके नहीं जिससे कि हो सकता है कुत्ते या आवारा जानवर उठाकर किसी मंदिर मस्जिद में फेक दे जोकि विवाद का कारण बने।
साथ ही यह भी कहा कि कानपुर कनिश्नरेट पुलिस सदैव आपके साथ है कोई भी समस्या होने पर तत्काल CUG नंबर 9454403715/9454401455 पर सम्पर्क करें।








