
बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए कानपुर से पहला जत्था हुआ रवाना
- बाबा के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं में दिखा उत्साह
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। 30 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से भोले बाबा के भक्तो की जम्मू पहुंचने की शुरुआत हो गए है।

देश भर से जिन लोगो ने बाबा के दर्शनों के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाया है वो जम्मू से बालटाल और पहलगाम जाने वाले पहले काफिले का हिस्सा बनेंगे। श्राइन बोर्ड द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके है, जबकि सीधा जम्मू पहुंचने वाले यात्री ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उसी कड़ी में शुक्रवार को कानपुर से अमरनाथ सेवा मण्डल के तत्वावधान में 70 लोगो का जत्था कानपुर सेंट्रल से बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए निकला।
इस जत्थे कि रवानगी में राजीव गुप्ता, एस0 के0 त्रिपाठी, नरेश तुलसानी, राजू चोपड़ा, रिंकू तिवारी रवि सिंह रविश, अंजनी निगम, सुरेश सविता, शंकर लाला, दीपू रोमी, आशीष आदि लोग प्रमुख रूप से रहे।








