
रोटरी क्लब आफ़ कानपुर द्वारा आयोजित हुआ सिटी टेलेंट-2022 का ग्रांड फाइनल
- 68 प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
- फैशन शो में 22, गायन व नृत्य में 23-23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। रोटरी क्लब आफ़ कानपुर द्वारा आयोजित सिटी टेलेंट 2022 का आयोजन शहर के लाजपत भवन में संपन्न हुआ।
जिसमें फैशन शो में 22, गायन व नृत्य में 23-23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, वही कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को रोट्रे0 क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
डांस प्रतिभागी श्रेष्ठा त्रिपाठी ने अपने डांस के हुनर से विजय हासिल की।
वहीं एक प्रतिभागी ऐसी थी जो गूंगी और बहरी होने के बावजूद उन्होंने डांस प्रतियोगिता में विजय हासिल की। ग्रांड फ़ाइनल कार्यक्रम में आये अथितियों का स्वागत रो० सुशील चक ने किया, कार्यक्रम का संचालन रो० तारिक सिद्धकी एवं रो० दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव रो० जिम्मी भाटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जे० के० इण्टर प्राईजेज लि० रहे। कार्यक्रम में मुख्य लोगों में रो० अनुराग कपूर, रो० सुधीर महरोत्रा, रो० आर० वी० ग्रोवर, रो० सुरेन्द्र गुप्ता, रो० राजीव अग्रवाल, रो० पी० एन० जैन, रो० गौरव तिवारी, रो० शिवांगी राज लूथरा, जितेन्द्र अवस्थी, रोट्रे० राहुल गुप्ता, रोट्रे० देवॉश भाटिया, रोट्रे0 अभिषेक पाण्डेय, रोट्रे0 अतुल मिश्रा, रोट्रे० अमन श्रीवास्तव, रोट्रे० चन्द्र लेखा व रोट्रे० वर्षा पाण्डेय आदि लोग उपस्थिति रहे।