♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

26 अप्रैल को रिलीज होगी वेबसीरीज निशाचर

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म जेमप्लेक्स पर 26 अप्रैल को रिलीज होने वाली वेबसीरीज निशाचर में शहर के रोहित राजावत और सोनाली राठौर नजर आएंगी। फिल्म के निदेशक धर्मेंद्र कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग गंगा बैराज, रेव मोती और बिठूर समेत कई स्थानों पर की गई है। लखनऊ में भी शूटिंग हुई है। डेढ़ घंटे की फिल्म को दो एपिसोड में बांटा गया है।

कल्याणपुर में रहने वाले रोहित राजावत विवि से स्नातक करने के बाद मुंबई गए और वहां पर टीवी शो में काम किया। 2012 में इनको प्यार में ऐसा होता फिल्म में काम मिला। इसके बाद इन्होंने कुछ रंग प्यार के और सावधान इंडिया टीवी शो में भी काम किया है। मुंबई में वह शुरुआत में पैसे बचाने के लिए दो-दो किमी तक पैदल चलते थे। पिता चतुर सिंह विवि से सेवानिवृत्त हैं। साकेत नगर में रहने वाली सोनाली डीजी कॉलेज से बीएससी करने के बाद 2016 में मुंबई गईं और मॉडलिंग में किस्मत आजमाई। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में काम भी किया है। पिता डॉ. आरके राठौर त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं प्रियंका सचान जो कानपुर के जरौली की रहने वाली है पिताजी फिजीशियन 2014 में मुंबई गई प्रियंका ने कहा कि वह मुंबई में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। प्रियंका ने हिंदी सिनेमा में फिल्म के साथ छोटे पर्दे पर कई सीरियल में भी अभिनय किया है पड़ा, निदेशक ने बताया कि फिल्म में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना दिखाया गया है। कैसे एक गलत विचार पूरा जीवन बर्बाद कर देता है, इस बारे में फिल्म आपको समझाएगी। वहीं फिल्म में एक अहम भूमिका के रूप में कानपुर जरौली की रहने वाली प्रियंका 2014 में मुंबई गई कड़ी मेहनत के बाद इन्हें हिंदी सिनेमा में कई फिल्में की इसके साथ ही छोटे पर्दे पर भी अभिनय करने का इनको मौका मिला प्रियंका के पिता पेशे से डॉक्टर है प्रियंका ने बताया कि हिंदी सिनेमा में नाइन वन क्लॉक के साथ ही कई और फिल्में भी की इसके साथ ही वेब सीरीज निशाचर में एक अहम भूमिका के रूप में उन्होंने काम किया। वही फिल्म विश्वदीप ने न्यूज़ एंकर की भूमिका निभाई है साथ ही अजीत गोस्वामी जो एक अच्छे परिवार से हैं और गलत संगत होने के बाद किस तरीके से जिंदगी बर्बाद हो जाती है इस तरह का अभिनय इस वेब सीरीज में उन्होंने किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275