♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किसानों के जी का जंजाल बने अन्ना मवेशी

Please Subscribe Our YouTube Channel 

उन्नाव/पाटन(रीजनल एक्स्प्रेस)।अधिसूचना के बाद भी तहसील प्रशासन अन्ना मवेशियों के मामले में झूठे प्रमाणपत्र देकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने में जुटा है। जबकि गौशाला होने के बाद भी मलयपुर के किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए रात भर खेतों में बिता रहे हैं।

किसानों के लिए मुसीबत बने अन्ना मवेशी आज भी तमाम गौशालाओं के संचालन के बावजूद सड़क से लेकर खेतों में चहलकदमी करते हुए देखे जा रहे हैं। जबकि तहसील प्रशासन अन्ना मवेशी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रमाण पत्र जुटाकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने में जुटा हुआ है। इसकी एक बानगी बीती रात बक्सर के मजरे मलयपुर में देखने को मिली। यहां अन्ना मवेशियों के कई झुंड सड़क से लेकर खेतों में विचरण करते देखे गए। जबकि अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए किसान मचाना बनाकर कड़कड़ाती ठंड में भी खेतों में रहने को विवश हैं। कमोबेश यही स्थिति तहसील के सभी कस्बों व गांवों में है। गोशालाओं के संचालन में जहाँ बजट के अभाव को बड़ा कारण बताकर अधिकांश ग्राम प्रधान लापरवाही बरत रहे हैं वहीं तहसील प्रशासन भी गोशालाओं के संचालन के बजाय कागजी कोरम पूरा करने में जुटा है। क्षेत्रीय निवासी मनबीर सिंह, मोनू सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, मनीष वर्मा, दीपक यादव समेत अन्य लोगों का कहना है कि यदि सरकार के बधियाकरण अभियान को पूरी ईमानदारी से चला दिया जाता तो अन्ना मवेशी इतनी बड़ी संख्या में मुसीबत न बनते। किसानों ने शासन व प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275