
जिला महामंत्री रुपम सिंह की उपस्थिति में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम की बनी रणनीति
कुशीनगर(रीजनल एक्स्प्रेस)। तमकुहीराज विधानसभा व फाजिलनगर विधानसभा में माइक्रो डोनेशन कैम्प के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनो की बैठक जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा रुपम सिह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में “राष्ट्र प्रथम” के भाव व भारतीय लोकतंत्र में आस्था रखकर कार्य करने वाली भाजपा को अत्याधिक सशक्त बनाने के लिए माइक्रो डोनेशन के जरिये अपना योगदान देने व लोगो से योगदान दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा कुशीनगर की कार्यालय प्रभारी अंजली मौर्य, जिला मंत्री सरिता मिश्र, वर्षा तिवारी व गिरजा साहू, फाजिलनगर मण्डल अध्यक्ष रिंकी मिश्रा, तुर्कपट्टी मण्डल अध्यक्ष सावित्री कुशवाहा, दुदही मण्डल अध्यक्ष पिंकी शर्मा, सिसवा नाहर मण्डल अध्यक्ष रिंकी कुशवाहा, यशवंती शर्मा, विधानसभा संयोजक शुभकर मिश्र, शोशल मीडिया प्रिंस पाण्डेय जी सहित बहुत सारी महिला मौजूद रही।