♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आशा की किरण द्वारा किया गया 101 नारी शक्तियों का सम्मान

Please Subscribe Our YouTube Channel 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी रत्न सम्मान समारोह

कानपुर (रीजनल एक्स्प्रेस)। आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नौबस्ता बंबा रोड स्थित अमला पैलेस में समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य कर रही मात्र शक्तियों को आशा की किरण सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रितिका गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी मातृ शक्तियों को सम्मानित किया।

साथ ही साथ सभी मातृ शक्तियों को शपथ दिलाई कि वह समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करती रहे और एक दूसरे का सम्मान करती रहे सम्मान साथ में विपिन निगम को द्रोणाचार्य रत्न से सम्मानित किया गया महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर एवं समाज में उनके स्थान में सहयोग करने के हेतु व्याख्यान व्यक्त किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पूनम कपूर आर्यन हॉस्पिटल की प्रबधिका नेहा कटियार गोपाल तुलसियान आदित्य पोद्दार मनोज कुमार शुक्ला महाकाल अनिल जैन एवं संस्था अध्यक्षा रीतिका गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर अध्यक्षा रितिका नव बताया कि आशा की किरण संस्था के द्वारा सम्मान समारोह उनके पिता स्वर्गीय रामकृष्ण गुप्ता व माता आशा गुप्ता की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मान समारोह में जानी-मानी समाज सेविकाओं दीपिका सिंह सेंगर, एकता केशरवानी, शुरू द्विवेदी, विनीता गुप्ता, पूनम अलका वर्मा, रुचि सिंह, विनीता, आकांक्षा, अंबुजा, सीमा, शैलेन्द्री शीलू मिश्रा सहित 101 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्षा रितिका गुप्ता ने आए हुए अतिथियों सहित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275