♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मतदान से पहले हर प्रदेशवासियों को टीके का सुरक्षा कवर जरूर मिल जाए : सीएम योगी आदित्यनाथ

Please Subscribe Our YouTube Channel 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक दशा में मतदान से पहले हर प्रदेशवासी को टीके का सुरक्षा कवर जरूर मिल जाए। 31 जनवरी तक 100 फीसदी लोगों को टीके की पहली डोज और 75 फीसदी पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने का हमारा लक्ष्य है। सीएम ने गुरुवार को टीम-9 की बैठक में कहा कि वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 72 हजार 393 है। इनमें से 98 फीसदी से अधिक लोग मामूली लक्षणों के साथ घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। एक्टिव केस और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह अच्छे संकेत हैं। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन हेतु जागरूक किया जाए।

सीएम ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के उद्देश्य से जारी विशेष सर्विलांस अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इसे और प्रभावी बनाया जाए। निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम घर पर जाए तो सभी सदस्यों के स्वास्थ्य का हाल-चाल लें। कोई भी निःशुल्क मेडिकल किट से वंचित न रहे। दिव्यांग, निराश्रित और वृद्धजनों को घर बैठे चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाए। टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित कर तत्काल उन्हें टीकाकवर दिया जाए।

सीएम ने कहा कि 25 करोड़ 34 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 98.58 फीसदी से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 66.87% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15-17 आयु वर्ग के  1 करोड़ 40 लाख 40 हजार किशोरों में से 85 लाख 21 हजार  से अधिक यानी 61℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 73 फीसदी लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। यह स्थिति संतोषजनक है। टीकाकरण को और तेज किए जाने की जरूरत है। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, दवाएं आदि मुहैया कराई जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275