♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बच्चों को संस्कार देना हमारा कर्तव्य है : डॉ0 रश्मि शुक्ला

Please Subscribe Our YouTube Channel 

प्रयागराज(रीजनल एक्सप्रेस)। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने देश के महान पर्व गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया।

बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में सब बच्चों ने संकल्प लिया कि हम सब भारत के लिए तन मन धन से समर्पित रह कर उत्तम नागरिक बनकर विश्व पटल पर छा जाना है। यह सन्देश बच्चों को संस्था कि अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला परिषद् सिटी ब्रांच प्रयागराज की अध्यक्ष रंजना गुलाटी ने बच्चों को उपहार देकर और आशीर्वाद दिया। डी आर अस्पताल से पूर्णिमा यादव, वंदना यादव, अंकिता, अंशु, स्वेता, भावना, पूजा, विनीता आदि नर्सो ने बच्चों को कोरोना वैक्सीन की उपयोगिता बताई और कहा सभी को स्कूल में यह टीका जरूर लगाना चाहिए। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने कोविड-19 के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए कहा मास्क, सीनेटाईजर, साबुन का प्रयोग कर हाथ और चेहरे को साफ करते रहें सावधानी ही कोरोना से बचाव है एवं

सोशल डिस्टेंस का पालन करना है।इस अवसर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सी ए सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगद शुक्ला, सोनम पांडेय,नीलू सिंह, श्रुति मेहता,अनुपमा सिन्हा, विनिता नीरजा अग्रवाल सभी उपस्थित गणमान्य जनों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदी संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण आदि कई विषयो पर विशेष रूप से जागरूक किया एवं सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275