
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर सिंह व सुखविंदर मांडी का हुआ सम्मान
पानीपत(रीजनल एक्स्प्रेस)। सुखविंदर मांडी का पानीपत में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा पानीपत जिला अध्यक्ष महावीर सिंह के निवास स्थान पर आगमन हुआ। जहा पर सुखविंदर मांडी का कार्यकताओ ने जोरदार स्वागत किया गया। जहा पर सुखविंदर मांडी किसान मोर्चे के हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियो के साथ साथ पानीपत जिले के सभी पदाधिकारियो एवं सभी कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ। सुखविंदर मांडी ने पदाधिकारियो एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से किसानों से संबंधित समस्याओं को सुना एवं पानीपत जिले की कार्यकारिणी से संबंधित सभी जानकारियों को विस्तृत रूप से उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को बताया एवं सभी से कार्यकारिणी से संबंधित जानकारी ली। किसानों की खाद से संबंधित समस्या का निस्तारण किया गया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पानीपत जिला अध्यक्ष महावीर सिंह एवं गजेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा पानीपत जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जय श्री राम का पटका पहना कर सुखविंदर मांडी को सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष रूप से आजाद खलीला(पानीपत जिला महामंत्री) मनोज दहिया(पानीपत जिला उपाध्यक्ष) दिनेश पुजारा, प्रमोद शर्मा, कपिल राणा, राजेश फौगाट, बलिन्द् मराठा, सुरेश पॉंचाल, अजमेर बिझोंल, राजपाल कश्यप, नरेन्द्र बिझोंल, रामकुमार खलीला, कृष्ण खलीला, देवेन्द्र भादड, सुनील कपूर एंव प्रवीण बापोली आदि मौजूद रहे।