
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच की अपील
कानपुर। योगी सरकार के एक और मंत्री अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी। सतीश महाना ने लिखा, ”कोविड के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है, मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।https://twitter.com/Satishmahanaup/status/1299572345426731010?t=SERrAxdLj0ZUJqUR1vZEEQ&s=19
उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सतीश महाना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
कैबिनेट मंत्री श्री @Satishmahanaup जी भी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं । पनकी वाले बाबा आपको शीघ्र ही स्वस्थ करेंगे । घबरायें नहीं अपना ध्यान रखें । https://t.co/RbgMfAYpSD
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 29, 2020
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी ट्वीट कर सतीश महाना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि श्री सतीश महाना जी शीघ्र स्वस्थ हो https://t.co/quJJ5xEKKb
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) August 29, 2020








