♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कानपुर ओलम्पिक संघ प्रतिभाशाली खिलाडियो को छात्रवृत्ति देकर करेगा प्रोत्साहित

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्स्प्रेस)। कोराना वायरस का कहर जिसने पूरी दुनिया में दहशत मचा रखी है। कोरोना वायरस ने सिर्फ जान ही नहीं ली है, बल्कि उसने दुनिया की अर्थव्यवस्था की धज्जियां भी उड़ा दी है। जो खेल जगत मंदी से हमेशा दूर ही नजर आता था, आज वो कोरोना वायरस की वजह से पूरी तरह चरमरा गया है।वही खिलाड़ियों के हित के लिए कानपुर मंडल ओलम्पिक संघ द्वारा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर पदाधिकारियो की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भरतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पांडेय ने किया। खेलो को बढ़ावा देने के लिए ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष ने उन्नाव की जिला कमेटी की घोषणा की। खिलाडियों के प्रति समर्पित रहने वाले ओलम्पिक महासचिव रजत आदित्य दीक्षित ने बताया की भविष्य मे कोरोना से हुए खेल नुकसान की भरपायी रूपरेखा तैयार की जाए जिससे प्रतिभाशाली खिलाडियो को कानपुर मंडल ओलम्पिक संघ और अन्या सभी ओलम्पिक संघ छात्रवृत्ति देकर प्रोत्साहित करेंगे। वही दीपक शर्मा ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की।कानपुर पदाधिकारियों और और ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर धीरेंद्र सचान,अतुल आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275