♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

व्रद्ध माँ पर कलयुगी बेटे का कहर, प्रापर्टी के लालच में रोज़ करता है मारपीट

Please Subscribe Our YouTube Channel 

कानपुर(रीजनल एक्सप्रेस)। कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पाल पोस कर बड़ा करने वाली अपनी मां को कलयुगी बेटा प्रापर्टी के लालच में रोजाना मारपीट करता है। सालों से चल रहा है उत्पीड़न का सिलसिला लेकिन बुजुर्ग माँ की मदद करने वाला कोई नही मिल रहा है पीड़ित माँ ने कई बार पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पुलिस कार्यवाही की जगह खानापूर्ति कर चली जाती है।

शनिवार को कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को 80 वर्ष की बुजुर्ग, विकलांग शकुंतला श्रीवास्तव ने रो-रो कर अपनी व्यथा बतायी उन्होंने बताया की उनका छोटा बेटा वीरेंद्र श्रीवास्तव दबंग किस्म का है वो यूपी रोड़वेज में विकास नगर डिपो में सविंदा परिचालक के पद पर कार्यरत है। वीरेंद्र और उसकी पत्नी प्रतिभा लगातार प्रापर्टी के लालच में रोज मारपीट करते है। पति की म्रत्यु हो चुकी है। बेटा बहू कई कई दिन तक भूखा रखते है खाना मांगने पर मारते पीटते है। शकुंतला का आरोप है कि छोटा बेटा और बहू उन्हें मारकर उनकी कालोनी बेचना चाहते है। इसीलिए प्रताड़ित कर रहे है। यही नही बेटे ने बैंक खाते से लाखों रुपया निकाल कर हड़प लिया लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नही की, एसडीएम कोर्ट में बेटा- बहू के खिलाफ बेदखली का मुकदमा भी कर रखा है। 31 दिसम्बर को फिर बेटा-बहु ने मारपीट की और घर से भगाने का प्रयास किया सूचना पर बाबूपुरवा पुलिस आयी और कार्यवाही किये बगैर चली गयी। वही मामले इंस्पेक्टर बाबूपुरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कल मामले की सूचना मिली थी जिसपर मौकेपर जाकर समझा-बुझा दिया गया था किसी भी पक्ष ने तहरीर नही दी है तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें





स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने शहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275